विराट कोहली को आउट देने में तीसरे अंपायर से हुई चूक, रिव्यू भी नहीं बचा पाया कप्तान को (वीडियो)
अंपायर के उंगली उठने के बाद विराट कोहली ने तुरंत रिव्यू ले लिया। हालांकि मैदानी अंपायर की गलती तीसरा अंपायर विरेंद्र शर्मा भी नहीं सुधार पाए और कुछ क्लिप्स देखने के बाद उन्होंने विराट कोहली को आउट करार दे दिया।
जबकि रीप्ले में यह साफ नजर आ रहा था कि गेंद ने विराट कोहली का बल्ला पहले छुआ है और फिर गेंद पै़ड पर गई है। लेकिन रीप्ले में साफ देखने के बाद भी तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर को अपना निर्णय बदलने के निर्देश नहीं दिए।
Pretty clearly taking the edge and change in direction of the ball. Just that the third umpire was too nervous to take the right decision. Said enough he forgot to check ball tracking. pic.twitter.com/AS77aO2mtQ
— Saurabh Malhotra (@MalhotraSaurabh) December 3, 2021
Inside Edge released for everyone on @PrimeVideoIN but not for this third umpire. pic.twitter.com/W8Po7WGSQq
— Nikhil (@CricCrazyNIKS) December 3, 2021
Clearly see there was deviation. Ball hit bat first. Virat Kohli immediately take review. Third umpire doing such mistake. Nothing is going good for Virat Kohli. #IndvsNZtest #ViratKohli pic.twitter.com/P3Ugpa3rY3
— Arjit Gupta (@guptarjit) December 3, 2021
*Footage shows there was a bat*
Thrid Umpire: pic.twitter.com/3biy9JiyMw
— Sagar (@sagarcasm) December 3, 2021
Umpire in today's match:#IndvsNZtest pic.twitter.com/BTRthvYxDJ
— Prayag (@theprayagtiwari) December 3, 2021
TV umpire Virender Sharma on duty: pic.twitter.com/Zd7m1wsxx0
— Tanya Midha (@tanyamidhaa) December 3, 2021विराट कोहली काफी हताश और निराश दिखे क्योंकि क्रिकेट में रिव्यू सिस्टम इसलिए ही रखा गया था कि कोई भी बल्लेबाज गलत आउट नहीं हो और रिव्यू सिस्टम होने के बावजूद भी विराट कोहली को वापस पवैलियन जाना पड़ा।
विराट कोहली खुद पहले ही 2 साल से अपने टेस्ट शतक का इंतजार कर रहे हैं उस पर यह वाक्या उनके जख्मों पर नमक की तरह है। विराट कोहली ने आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ई़डन गार्डन में गुलाबी गेंद से खेले गए दिन रात्रि के टेस्ट में शतक बनाया था।
रहाणे की जगह कोहली ने की थी वापसी
उल्लेखनीय है कि दोनों ही टीमों में आज कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। भारतीय टीम में चोटिल ईशांत शर्मा और रवींद्र जडेजा की जगह पर क्रमश: मोहम्मद सिराज और जयंत यादव खेल रहे हैं। उप कप्तान अजिंक्या रहाणे भी चोट की वजह से बाहर हैं। इस बीच विराट कोहली ने टीम में वापसी की है। वहीं कोहनी की चोट की वजह से बाहर हुए केन विलियम्सन की जगह पर टॉम लेथम न्यूजीलैंड की कप्तानी संभाल रहे हैं। विलियम्सन के स्थान पर बल्लेबाजी लाइनअप में डैरिल मिचेल को शामिल किया गया है।

