• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. virat kohli denies engagement with anushka sharma
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016 (12:31 IST)

विराट कोहली ने अनुष्का से सगाई से किया इंकार...

विराट कोहली ने अनुष्का से सगाई से किया इंकार... - virat kohli denies engagement with anushka sharma
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सगाई की चर्चा जोरों पर रही है। इस जोडे पर सारे देश का ध्यान रहता है। ऐसे में जब उत्तराखंड में इन दोनों के साथ छुट्टियां मनाने की खबरों और फोटो की बाढ़ आई, तो लोग अपने आप ही इनकी सगाई की अटकलें लगाने लगे परंतु विराट ने कर दी बात पूरी तरह से साफ। 


 
 
विराट ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि हमारी सगाई नहीं हो रही, जब होगी तो सबको बताएंगे।  अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन, अंबानी परिवार उत्तराखंड में ऋषिकेश गए हैं। इनकी इस यात्रा के कारण ही विराट अनुष्का की सगाई की खबरें जोरों पर थीं। विराट ने ट्वीट के जरिए इस तरह की खबरों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। 
 
ये भी पढ़ें
अंतिम दिन पाकिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की जीत में स्टार्क चमके