Dhanteras
✕

विराट कोहली की तरह सफल बनना चाहता हूं : बाबर आजम

Updated: मंगलवार, 14 मार्च 2017 (22:50 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के उदीयमान बल्लेबाज बाबर आजम और विराट कोहली में कोई समानता नहीं है लेकिन वह भारतीय कप्तान जैसे ही सफल बनना चाहते हैं। 
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए अभ्‍यास शिविर के लिए चुने गए आजम ने कहा कि उनका सपना कोहली जैसी सफलता हासिल करना है। आजम ने कहा, मैं उसकी तरह नहीं खेलता। हमारी शैली भिन्न है, लेकिन विराट कोहली जो अपनी टीम के लिए करता है मैं उसी तरह का सफल खिलाड़ी बनना चाहता हूं।  
 
उन्होंने कहा, मैं अपनी टीम के प्रदर्शन में योगदान देना चाहता हूं। मैं टीम की जरूरत के लिए रन बनाना चाहता हूं। मुझे अभी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन मैं जानता हूं कि मेरी दिशा क्या है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख