dharma sangrah
✕

विराट कोहली-अनुष्का का इलाज करने वाला एक ही डॉक्टर

Updated: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (20:29 IST)
मुंबई। सोशल मीडिया पर डॉक्टर ज्वेल गमाडिया द्वारा शेयर की गई दो तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में वे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ नजर आ रहे हैं तो दूसरी तस्वीर में उनके साथ बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा हैं। अपनी-अपनी फील्ड के इन दोनों सितारों का इलाज डॉ. गमाडिया ही करते हैं।
 
बहुत कम ऐसे अवसर आते हैं, जब कोई सैलेब्रिटी अपने उपचार के लिए एक ही डॉक्टर का चुनाव करते हैं। विराट और अनुष्का के बीच लंबे समय से रोमांस चल रहा है और जब टीम इंडिया के कप्तान ने दिसंबर में लंबे ब्रेक लेने की मांग कर दी तो कयास लगने लगे हैं कि ये दोनों ही विवाह के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं।
यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नए साल में अनुष्का और विराट मीडिया से नजरें नहीं चुराएंगे, बल्कि खुलेआम एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आएंगे। अब बात डॉक्टर ज्वेल गमाडिया की...ये डॉक्टर साहब एक्यूपंचर विशेषज्ञ हैं और अनुष्का शर्मा का इलाज करते हैं।
 
 
चूंकि विराट कोहली को मैचों के दौरान आए दिन चोट लगती रहती है, लिहाजा अनुष्का के कहने पर विराट ने एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ डॉ. गमाडिया की सेवाएं लीं। डॉक्टर साहब को भी सुर्खियों में रहने का शौक है लिहाजा उन्होंने अनुष्का और विराट के साथ ली गई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। दो सैलेब्रिटी के साथ ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख