sundarkand
✕

विराट कोहली बोले, विश्व कप में इंग्लैंड के 'एक्स फैक्टर' होंगे आर्चर

Updated: शुक्रवार, 24 मई 2019 (01:09 IST)
लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि अपने बिलकुल अलग तरह के कौशल के कारण तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आगामी विश्व कप में इंग्लैंड के 'एक्स फैक्टर' होंगे।
 
आर्चर ने सिर्फ 3 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं लेकिन डेथ ओवरों में अपनी गेंदबाजी से टी-20 में वे काफी सफल रहे हैं और उनके मेहमान टीमों के लिए मुश्किलें पैदा करने की उम्मीद है।
 
कोहली ने आईसीसी की कप्तानों की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह संभवत: एक्स फैक्टर होगा। उसके पास ऐसा कौशल है, जो बाकी खिलाड़ियों से काफी अलग है। वह काफी गति हासिल कर सकता है और वह शानदार खिलाड़ी है। मुझे यकीन है कि इंग्लैंड को उसके होने से खुशी होगी। विश्व कप में उसे देखना रोमांचक होगा।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले आर्चर ने हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और वे दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज कोहली का विकेट हासिल करना चाहते हैं।
 
कोहली ने कहा कि जोफ्रा का यह करना बड़ी प्रशंसा है, क्योंकि वह स्वयं विश्वस्तरीय गेंदबाज है। पिछले कुछ वर्षों में उसने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह इंग्लैंड का उसे विश्व कप जैसे टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह देने का कारण है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख