Daily Horoscope
✕

विराट बन सकते हैं सबसे‍ तेज 10 हजारी, टूट जाएगा सचिन का यह रिकॉर्ड

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (23:37 IST)
विशाखापत्तनम। विश्व के नंबर एक बल्लेबाज़ भारतीय कप्तान विराट कोहली यदि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ बुधवार को दूसरे वनडे में 81 रन बना लेते हैं तो वे विश्व रिकॉर्डधारी हमवतन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर सबसे तेज 10 हजारी बन जाएंगे।


विराट ने गुवाहाटी में पहले वनडे में जिस तेज गति से 140 रन बनाए थे, उसे देखते हुए उनके लिए इस मील के पत्थर तक पहुंचना मुश्किल नहीं लगता है। सचिन ने अपनी 259वीं पारी में यह कीर्तिमान बनाया था, जबकि विराट ने अब तक 204 पारियां ही खेली हैं यानी विराट के हाथों से सचिन का यह रिकॉर्ड तो टूटना तय है।

भारतीय कप्तान अब तक 212 वनडे में 58.69 के औसत से 9919 रन बना चुके हैं, जिनमें 36 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं। विराट इस समय एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में 13वें स्थान पर हैं।

उनसे फिलहाल ठीक आगे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिनके 328 मैचों में 10123 रन हैं। वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले अन्य भारतीय बल्लेबाज़ों में राहुल द्रविड़ (10889), सौरभ गांगुली(11363) और विश्व रिकॉर्डधारी सचिन तेंदुलकर (18426) हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख