Daily Horoscope
✕

हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की: विराट कोहली

Updated: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (13:53 IST)
बेंगलुरु। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन इस हार को एक दिन का खराब प्रदर्शन बताया।
 
कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘हम 30वें ओवर तक मैच में थे। मुझे लगा कि हम उन्हें 350 रन पर रोक देंगे तो अच्छा होगा और हमने वही किया।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘हमारी शुरुआत अच्छी रही लेकिन हमें सलामी साझेदारी के बाद एक और अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। ऐसा होता है। कई बाद दिन अपना नहीं होता।’
 
कोहली ने कहा, ‘उमेश और शमी ने अच्छी गेंदबाजी की। स्पिनरों का दिन हमेशा अच्छा नहीं होता। ऑस्ट्रेलिया ने आज बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हम उतना खराब भी नहीं खेले लेकिन उनका प्रदर्शन हमसे बेहतर रहा।’ (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख