Hanuman Chalisa
✕

IPL : पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय दहिया दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े

Updated: गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (00:01 IST)
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को दिल्ली कैपिटलस ने प्रवीण आमरे की जगह अपनी कौशल तलाश विकास प्रकोष्ठ का प्रमुख नियुक्त किया है। 
 
दहिया इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के सहायक कोच रह चुके हैं और तब वह 2 बार चैंपियन बना था। दहिया को घरेलू खिलाड़ियों के बारे में अच्छी जानकारी है जो 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली आईपीएल नीलामी में फ्रेंचाइजी के काम आएगी। इस बीच आमरे ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति से हटने का फैसला किया। 
 
आमरे ने कहा, ‘हमने वास्तव में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। मुझे अपने परिवार को समय देने की जरूरत है। मैं पिछले आठ साल से (तीन साल पुणे वारियर्स के साथ) यह काम कर रहा हूं। मैंने अपनी भूमिका निभाई तथा श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी अब स्थापित हो चुके हैं।’

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख