Govardhan puja
✕

दिलीप ट्रॉफी मैच में शोरे और विग्नेश का शानदार प्रदर्शन

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (00:37 IST)
डिंडिगुल। इंडिया ब्लू ने दिलीप ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच के दूसरे दिन गुरुवार को इंडिया ग्रीन पर दबाव बना लिया। इंडिया ब्लू के 340 रनों के जवाब में इंडिया ग्रीन ने 4 विकेट 151 रन पर गंवा दिए।


दिल्ली के बल्लेबाज ध्रुव शोरे एक बार फिर शतक से चूके और 93 रन बनाकर अतीत शेठ की गेंद पर आउट हो गए। उनकी इस पारी की मदद से इंडिया ब्लू ने हालांकि पहली पारी में 340 रन बनाए।
 
तमिलनाडु के मध्यम तेज गेंदबाज के विग्नेश ने 50 रन देकर 5 विकेट लिए। जवाब में इंडिया ग्रीन ने 7वें ओवर में सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल और सुदीप चटर्जी के विकेट गंवा दिए, जब स्कोर बोर्ड पर 9 रन ही टंगे थे। प्रशांत चोपड़ा और बाबा अपराजित ने क्रमश: 80 और 35 रन बनाए।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख