biodatamaker
✕

उमर अकमल पर तीन मैचों का प्रतिबंध

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (22:19 IST)
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज विवादित क्रिकेटर उमर अकमल पर केंद्रीय अनुबंध के उल्लंघन के आरोप में तीन मैचों के प्रतिबंध के साथ दस लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
 
पीसीबी ने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने जांच समिति की सिफारिशों की समीक्षा की जिसमें उन्हें केन्द्रीय अनुबंध की धारा 2.2.5, 4.1 तथा 4.4 के तहत दोषी पाया गया था।
 
प्रतिबंध और जुर्माना के अलावा अकमल को दो माह तक किसी विदेशी लीग में खेलने के लिए जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं दिया जाएगा। दो माह तक निजी लीग में खेलने से लगी प्रतिबंध के कारण वह दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के टी-20 लीग में नहीं खेल पाएंगे।
 
अकमल पर यह प्रतिबंध नेशनल क्रिकेट अकादमी में कोच मिकी अर्थर से उलझने और मीडिया में कोच पर आरोप लगाने के कारण लगा है। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख