Daily Horoscope
✕

टिम साउदी बोले, भारत विदेशी सरजमीं पर भी लगातार बेहतर टीम

Updated: मंगलवार, 28 जनवरी 2020 (13:09 IST)
हैमिल्टन। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी का मानना है कि भारत विदेशी सरजमीं पर लगातार बेहतर टीम बनता जा रहा है और इसका सबूत वर्तमान टी-20 श्रृंखला है जिसमें विराट कोहली की अगुआई वाली टीम 2-0 से आगे चल रही है।
ALSO READ: तीसरे टी-20 से पहले दुविधा में Team india
भारत ने पहले दोनों मैचों में लक्ष्य को आसानी से हासिल किया और अब वह बुधवार को यहां होने वाले तीसरे मैच में पहली बार न्यूजीलैंड में श्रृंखला जीतने की कोशिश करेगा। साउदी ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि भारत बहुत अच्छा खेला। उसकी टीम बेहतरीन है और उसके पास विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। पहला मैच हम थोड़े अंतर से हारे लेकिन दूसरा मैच हमने आसानी से गंवा दिया।
 
उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि भारत के खिलाफ खेलना हमेशा मुश्किल होता है और वह स्वदेश से बाहर भी लगातार बेहतर टीम बनती जा रही है। हम जानते हैं कि भारत को हराने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। साउदी ने अपनी टीम के बल्लेबाजों को भी बेहतर खेल दिखाने के लिए कहा।
 
उन्होंने कहा कि मैदान में बदलाव से हमें मदद मिल सकती है। हमें यह मैच जीतने की जरूरत है लेकिन हमें टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर हम वैसा प्रदर्शन करते हैं, जैसा यह टीम कर सकती है तो मुझे पूरा विश्वास है कि परिणाम हमारे अनुकूल होगा।
 
साउदी ने कहा कि खिलाड़ियों को पहले 2 मैचों से सबक लेना होगा। पहले मैच में हमें अपने स्कोर का बचाव करना चाहिए था। अब हमें इस मैच पर ध्यान देने की जरूरत है और उम्मीद है कि हम श्रृंखला को जीवंत बनाए रखेंगे।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख