Hanuman Chalisa
✕

जीत का विजय तिलक, वर्मा जी की नाबाद पारी ने अकेले रौंदा पाकिस्तान को

पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर भारत ने जीता एशिया कप का खिताब

Written By WD Sports Desk
Updated: सोमवार, 29 सितम्बर 2025 (12:47 IST)
INDvsPAK कुलदीप यादव (चार विकेट), वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद तिलक वर्मा (नाबाद 69 ) और शिवम दूब (33 ) की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने रविवार को फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को दो गेंदे शेष रहते पांच विकेट से हराकर एशियाकप का खिताब अपने नाम किया।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 20 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (पांच) सूर्यकुमार यादव (एक) और शुभमन गिल 12 रन बनाकर आउट हुये। ऐसे संकट के समय तिलक वर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने पारी को संभाला और चौथे विकेट लिए 57 रन जोड़े। 13वें ओवर में अबरार अहमद ने संजू सैमसन को साहिबजादा फरहान के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। सैमसन ने 21 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 24 रन बनाये।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये शिवम दूबे ने तिलक वर्मा के साथ मोर्चा संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। 19वें ओवर में फहीम अशरफ ने शिवम दूबे को आउट किया। दूबे ने 22 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 33 रनों की पारी खेली। भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर पांच विकेट से एशिया कप का खिताब जीत लिया। रिंकू सिंह ने भारत के लिए विजयी चौका लगाया। तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में चार छक्के और तीन चौके लगाते हुए (नाबाद 69) रनों की मैच विजयी पारी खेली।

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़े। एक समय ऐसा लगा रहा था कि पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा करेगा। 10वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने साहिबजादा फरहान को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। साहिबजादा फरहान ने 38 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लागते हुए 57 रन बनाये। इसके बाद 13वें ओवर में कुलदीप यादव ने सैम अयूब (14) को आउटकर पवेलियन भेज दिया।

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख