dharma sangrah
✕

PICS: मिशन श्रीलंका के लिए धवन एंड कंपनी ने शुरू किया अभ्यास, सामने आई तस्वीरें

Updated: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (16:34 IST)
भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से तीन एकदिवसीय और तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। जिसके लिए टीम इंडिया 29 जून को श्रीलंका पहुंच गई थी और आज टीम ने मैदान पर जाकर खूब पसीना भी बहाया। जी हां , मिशन श्रीलंका के लिए भारतीय टीम ने आज से अभ्यास शुरू कर दिया है, जिसकी कुछ तस्वीरें भी बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।  

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की कमान गब्बर के नाम से मशहूर अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन संभालते हुए नजर आएंगे, जबकि उपकप्तानी का कार्यभार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सौंपा गया है। सबसे खास बात यह है कि इस दौरे पर दिग्गज राहुल द्रविड़ बतौर हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका दौरा आगामी टी20 विश्व कप के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि कई सारे युवा खिलाड़ियों का वर्ल्ड कप के लिए चयन इस सीरीज में उनके प्रदर्शन के आधार पर भी तय किया जाएगा।

हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी श्रीलंका उड़ान भरने से पहले अपने बयान में कहा था, '’इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले केवल तीन ही टी-20 मैच हैं। मुझे विश्वास है कि चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को यह स्पष्ट आइडिया होगा कि वे कैसी टीम ढूंढ रहे हैं विश्व कप से पहले आईपीएल भी है इसके मद्देनजर यह सीरीज एक या दो स्थान भरने का मौका दे सकती है।‘'

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख