Hanuman Chalisa
✕

बांग्लादेश ने विंडीज को 8 विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती

Updated: शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (00:24 IST)
सिलहट। तमीम इकबाल और सौम्य सरकार के अर्द्धशतकों की मदद से बांग्लादेश ने शुक्रवार को यहां विंडीज को तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 8 विकेट से हराकर 3 मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली। बांग्लादेश ने विंडीज को 50 ओवरों में 8 विकेट पर 198 रन ही बनाने दिए थे।
 
 
तमीम 81 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे जबकि सौम्य सरकार ने 81 गेंदों में 80 रन बनाए जिससे बांग्लादेश ने इस लक्ष्य को 38.3 ओवर में 2 विकेट पर 202 रन बनाकर हासिल कर लिया। मेहमान टीम के लिए साई होप ने अकेले बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली और श्रृंखला में लगातार दूसरा शतक जड़ा। लेकिन उनका सैकड़ा भी टीम के काम नहीं आ सका, क्योंकि दूसरे छोर पर उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला।
 
पिछले मैच में 144 गेंदों में नाबाद 146 रन बनाने वाले होप ने 131 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली। इससे उन्होंने श्रृंखला में कुल 297 रन जोड़े। इससे पहले बांग्लादेश के लिए 'मैन ऑफ द मैच' रहे मेहदी हसन मिराज ने 4 विकेट अपनी झोली में डाले जबकि कप्तान मशरफी मुर्तजा और स्पिनर शाकिब अल हसन को 2-2 विकेट मिले।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख