Hanuman Chalisa

सिडनी टेस्ट : भारत और आस्ट्रेलिया मैच में बारिश ने डाली बाधा

गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (07:39 IST)
सिडनी। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां बारिश के कारण पहले सत्र में खेल रोकना पड़ा।
 
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जब बारिश ने व्यवधान डाला तब ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.1 ओवर में एक विकेट पर 21 रन बनाए थे।
 
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस मैच में वापसी कर रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (पांच) को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई। खेल रोके जाने के समय अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे विल पुकोवस्की 14 और मार्नस लाबुशेन दो रन पर खेल रहे थे।
 
रोहित और वार्नर की वापसी : भारत और आस्ट्रेलिया दोनों ने मेलबर्न में खेले गये टेस्ट मैच की टीमों में दो-दो बदलाव किये है। दोनों टीमों में चोट से उबरने के बाद अनुभवी सलामी बल्लेबाजों की वापसी हुई है तो एक-एक खिलाड़ी को पदार्पण का मौका दिया गया है।
 
भारतीय टीम में रोहित शर्मा की वापसी हुई है। वह मयंक अग्रवाल की जगह लेंगे जो पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे। चोटिल तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह नवदीप सैनी को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया गया है। भारतीय गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने सैनी को टेस्ट कैप सौंपी। सैनी भारत के 299वें टेस्ट क्रिकेटर बने हैं।
 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख