• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. SuryaKumar Yadav
Written By
Last Modified: मुंबई , शनिवार, 4 जून 2016 (10:04 IST)

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने की सगाई

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने की सगाई - SuryaKumar Yadav
मुंबई। आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर सूर्यकुमार यादव ने अपने जीवन की नई पारी की तरफ कदम बढ़ाते हुए प्रेमिका संग सगाई रचा ली है।
 
सूत्रों के अनुसार 29 मई को हुए इस कार्यक्रम को पूरी तरह से निजी रखा गया था और कोई भी खिलाड़ी इसमें शरीक नहीं हुआ था। सूर्यकुमार ने अपनी मंगेतर के साथ में अनेक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हुई है, लेकिन मंगेतर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
 
25 वर्षीय सूर्यकुमार घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रति‍निधित्व करते हैं और उनकी बल्लेबाजी का दबदबा सभी मानते हैं। स्टाइलिश लुक वाले क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव आईपीएल में केकेआर टीम की तरफ से खेलते हैं। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
महान मुक्केबाज मोहम्मद अली का निधन