biodatamaker

बलि का बकरा बने धवन : सुनील गावस्कर

Updated: शनिवार, 13 जनवरी 2018 (17:23 IST)
सेंचुरियन। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में भारतीय टीम के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के सिर पर हमेशा तलवार लटकी रहती है। भारतीय टीम में तीन बदलाव करते हुए केएल राहुल को शिखर धवन की जगह, ईशांत शर्मा को भुवनेश्वर कुमार की जगह और विकेटकीपर पार्थिव पटेल को रिद्धिमान साहा की जगह शामिल किया है।


गावस्कर ने कहा कि मेरा मानना है कि शिखर धवन बलि का बकरा बनाया गया है। उसके सिर पर हमेशा तलवार लटकी रहती है। बस एक खराब पारी के बाद उसे टीम से बाहर कर दिया जाता है।  उन्होंने कहा कि ‘मेरी समझ से परे है कि ईशांत को भुवनेश्वर की जगह क्यों चुना गया। ईशांत टीम में शमी या बुमराह की जगह ले सकता था, लेकिन भुवनेश्वर को बाहर रखना समझ से बाहर है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख