manglik dosh calculator
✕

स्टीव वॉ के मैनेजर 100 दिव्यांग क्रिकेटरों की वित्तीय रूप से मदद की

Updated: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (17:50 IST)
मुंबई। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट संघ (पीसीसीएआई) ने गुरुवार को घोषणा की कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ के मैनेजर हार्ले मेडकाफ ने कोविड-19 महामारी के दौरान करीब 100 शारीरिक रूप से विकलांग क्रिकेटरों को वित्तीय मदद मुहैया कराई। पीसीसीएआई (फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के सचिव रवि चौहान ने कहा कि प्रत्येक क्रिकेटर को पांच पांच हजार रुपए की राशि दी गई। 
 
चौहान ने कहा, ‘इस मुश्किल समय में प्रत्येक खिलाड़ी को 5000 रुपए की राशि दी गई।’ संघ इस जरूरत के समय में 400 दिव्यांग क्रिकेटरों की सहायता करना चाहता है। पीसीसीएआई ने एक बयान में कहा, ‘हमारा लक्ष्य है कि 400 दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद की जाए। पीसीसीएआई हार्ले मेडकाफ, आनंद चुक्का और प्रवीण नल्ला के इसमें मदद करने के लिये शुक्रिया करना चाहेगा।’ 
 
चौहान के अनुसार मेडकाफ और चुक्का ने राशि जुटाई जबकि नल्ला ने एन-95 मास्क मुहैया कराए। बयान के अनुसार, ‘ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का सहयोग करने और इन खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करने के लिए शुक्रिया।’ चौहान ने कहा कि उन्होंने राज्य संघ से जरूरतमंद क्रिकेटरों की सूची देने को कहा था जिसके अनुसार यह राशि वितरित की गई।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख