Daily Horoscope
✕

हंड्रेड में वेल्स फायर के कप्तान होंगे स्टीव स्मिथ

Updated: बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (15:29 IST)
लंदन। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इंग्लैंड की नई प्रतियोगिता ‘हंड्रेड’ में वेल्स फायर की अगुवाई करेंगे। स्मिथ को गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में 2 साल पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी से हटा दिया गया था। 
 
स्मिथ उस टीम की अगुवाई करेंगे जिसमें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, इंग्लैंड की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जॉनी बेयरस्टों और लियाम प्लंकेट के अलावा उदीयमान स्टार टॉम बैंटन और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रवि रामपाल शामिल हैं। 
 
स्मिथ ने कहा, ‘हंड्रेड के पहले साल में वेल्स फायर की कप्तानी का न्योता मिलना सम्मान है। हमारी टीम काफी मजबूत दिख रही है और उसमें ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर दबदबा बनाया।’ वेल्स के कोच गैरी कर्स्टन हैं।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख