dharma sangrah
✕

Corona Virus का खौफ, टोकियो ओलंपिक में रद्द हो सकते हैं खेल

Updated: बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (12:24 IST)
टोकियो। चीन में अब तक सैकड़ों लोगों को मौत के आगोश में सुला चुके कोरोना वायरस का खौफ दुनियाभर में फैल चुका है। अब कोरोना वायरस का साया टोकियो ओलंपिक पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है।
 
एपी की खबर के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के एक वरिष्ठ सदस्य के हवाले से जानकारी दी गई है कि अगर मई आखिर तक कोरोना वायरस पर काबू नहीं पाया जाता है तो ओलंपिक खेल रद्द किए जा सकते हैं। खबरों के अनुसार वायरस के काबू न आने की स्थिति में ओलंपिक खेलों को न स्थगित किया जाएगा, न ही समय बदला जाएगा, बल्कि खेल रद्द किए जा सकते हैं।
 
जापान की राजधानी टोकियो में इस साल 24 जुलाई से ओलंपिक खेलों की शुरुआत होनी है। लेकिन इस साल की शुरुआत से चीन में फैले कोरोना वायरस ने खेलों के आयोजन पर सवाल खड़ा कर दिया है। चीन के बाद जापान दूसरा देश है, जहां कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जापान में अब तक 690 से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो गए हैं।
 
जापान में टोकियो ओलंपिक के आयोजकों ने फिलहाल वॉलंटियर्स की ट्रेनिंग को रद्द कर दिया है। रद्द करने का कारण कोरोना वायरस बताया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग का अगला शेड्यूल बाद में घोषित कर दिया जाएगा। टोकियो की मेयर ने कहा कि आदेश तक सभी इंडोर और आउटडोर गेम्स पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में GRAP-3 की पाबंदियां लागू, शमी का टेस्ट संन्यास

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अगला लेख