biodatamaker
✕

स्मिथ ने कहा, स्टार्क खेलने के लिए तैयार

Updated: बुधवार, 3 जनवरी 2018 (12:15 IST)
सिडनी। तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण में वापसी तय है जबकि दूसरे स्पिनर एशटन एगर के कल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट में खेलने की संभावना कम है। कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि इस हफ्ते नेट्स पर गेंदबाजी के बाद स्टार्क खेलने के लिए तैयार हैं। स्टार्क टखने में चोट के कारण मेलबर्न में ड्रॉ हुए चौथे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।


स्मिथ ने कहा कि स्टार्क आज सुबह काफी अच्छी स्थिति में लग रहा था और उसने कहा कि वह तैयार है। मुझे लगता है कि यह अच्छा संकेत है। इस बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अतिरिक्त घास के कारण एगर के नाथन लियोन के साथ स्पिन जोड़ी बनाने की संभावना भी कम हो गई है।

स्मिथ ने कहा कि विकेट पर काफी घास है और यह काफी अच्छा विकेट लग रहा है। मैं कहूंगा कि हम सभंवत: सिर्फ एक स्पिनर के साथ उतरेंगे। नाथन ने पूरी श्रृंखला में शानदार काम किया है और मैं कहूंगा कि हम इसी तरह आगे बढ़ेंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख