Daily Horoscope
✕

स्टीव स्मिथ को तीसरी बार एलेन बॉर्डर पदक, बेथ मूनी को बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार

Updated: शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (18:22 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के शीर्ष पुरस्कारों में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने तीसरी बार एलेन बॉर्डर पदक जीता, जबकि बेथ मूनी ने पहली बार बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार अपने नाम किया। स्मिथ को खेल के तीनों प्रारूपों में प्रदर्शन के लिए यह पदक मिला, जबकि मूनी ने पहली बार महिला क्रिकेट में यह पुरस्कार हासिल किया। पुरस्कार का चयन 2020-21 में मतदान प्रक्रिया के आधार पर हुआ।

स्मिथ पुरस्कार के लिए चुने जाने पर हैरान थे, क्योंकि वह भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने कहा, मैं काफी रोमांचित हूं, लेकिन मैंने इसकी कल्पना नहीं की थी। मुझे लगा था कि मार्नस लाबुशेन या पैट कमिंस को पुरस्कार मिलेगा। मैं इस सत्र में टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका, जिससे ज्यादा वोट मिलते हैं।

स्मिथ को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का भी पुरस्कार मिला, जिन्होंने आरोन फिंच और लेग स्पिनर एडम जाम्पा को पछाड़ा। स्मिथ ने 63.11 की औसत से 568 रन बनाए, जिसमें बेंगलुरु और सिडनी में शतक शामिल है। एश्टोन एगर को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर का पुरस्कार मिला, जिन्होंने जाम्पा और फिंच को पछाड़ा।

स्मिथ ने तीनों प्रारूपों में 45.75 की औसत से 1098 रन बनाए थे। इसमें चार अर्धशतक और चार शतक शामिल हैं। पैट कमिंस दूसरे और वनडे कप्तान फिंच तीसरे स्थान पर रहे। वहीं मूनी ने मैग लानिंग और जार्जिया वेयरहैम को पछाड़ा।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख