suvichar
✕

बांग्लादेश ने स्मिथ पर टी 20 टूर्नामेंट में लगा प्रतिबंध हटाया

Updated: गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (21:31 IST)
ढाका। बांग्लादेशी क्रिकेट अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ पर बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट खेलने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया।
 
 
गेंद से छेड़खानी मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर एक साल का प्रतिबंध झेल रहे स्मिथ अब 5 जनवरी से शुरू हो रहे बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोमिला विक्टोरियंस के लिए खेल सकते हैं। उन्होंने टीम के साथ करार कर लिया है और जनवरी के बीच में बीपीएल के दूसरे सत्र में टीम से जुड़ेंगे। वे पाकिस्तान के शोएब मलिक की जगह खेल रहे हैं।
 
बीसीबी प्रवक्ता जलाल यूनुस ने कहा कि हम पहले उन्हें अनुमति नहीं दे सके, क्योंकि दूसरी फ्रेंचाइजी ने आपत्ति जताई थी। हमें गुरुवार को 4 फ्रेंचाइजी ने ई-मेल भेजकर कहा कि उन्होंने आपत्ति वापिस ले ली है। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख