Hanuman Chalisa

श्रीलंका के खेल मंत्री ने टेस्ट श्रृंखला में हार पर रिपोर्ट मांगी

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (00:02 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयशेखर ने भारत के हाथों तीन टेस्ट मैचों में 3-0 से करारी हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट से रिपोर्ट मांगी है। जयशेखर ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने इस हार पर बैठक में दो घंटे तक चर्चा की।
 
उन्होंने कहा, ‘टीम की क्षमता पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है लेकिन हमारे लिए हार के कारणों को जानना भी जरूरी है। हमें यह भी याद रखना होगा कि भारत अभी दुनिया की शीर्ष टीम है और इसलिए यह हार इस परिदृश्य में भी देखी जानी चाहिए।’ 
 
श्रीलंकाई क्रिकेट प्रेमियों ने तीनों टेस्ट मैचों में करारी हार के लिए टीम को आड़े हाथों लिया। सबसे अधिक आलोचना एसएससी में तिलंगा सुमतिपाल की अगुवाई वाले प्रशासन की गई है। पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान और कैबिनेट में जयशेखर के साथी अर्जुन रणतुंगा ने सुमतिपाल के इस्तीफे की मांग की थी।
 
जयशेखर ने कहा, ‘हम निर्वाचित संस्था को नहीं बदल सकते। हम ऐसा केवल अगले चुनावों में कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि वह जल्द ही खिलाड़ियों के साथ बैठक करेंगे।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख