biodatamaker
✕

भारत अंडर-19 टीम ने वनडे श्रृंखला में भी किया 'क्लीन स्वीप'

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (00:01 IST)
टांटन। भारत की अंडर-19 टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पांचवें और अंतिम युवा एकदिवसीय क्रिकेट मैच में आज यहां मेजबान इंग्लैंड अंडर-19 को बेहद करीबी मैच में एक विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 5-0 से क्लीन स्वीप किया। 
 
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 222 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 49.2 ओवर में नौ विकेट पर 226 रन बनाकर अपना विजय अभियान जारी रखा।
 
इंग्लैंड की तरफ से लियाम बैंक्स ने सर्वाधिक 51 रन बनाए जबकि हैरी ब्रूक्स ने 49 तथा निचले क्रम के बल्लेबाज टाम लैमनबाई ने 31 और हेनरी ब्रूक्स ने नाबाद 25 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम की तरफ से लेग स्पिनर राहुल चाहर ने 63 रन देकर चार और बाएं हाथ के स्पिनर अभिषेक शर्मा ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए।
 
कप्तान पृथ्वी शॉ (46 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन) ने भारत को तेजतर्रार शुरूआत दिलायी लेकिन जब स्कोर 87 रन था तब वह आउट हो गए। इसके बाद भारतीय टीम ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। हार्विक देसाई ने 44 और एस राधाकृष्णन ने 30 रन बनाए लेकिन एक रन के अंदर तीन विकेट गंवाने से स्कोर नौ विकेट पर 217 रन हो गया।
 
कमलेश नागरकोटी (नाबाद 26 ) ने ऐसे में एक छोर संभाले रखा और आखिरी ओवर में विजयी चौका लगाया जिससे भारत ने युवा टेस्ट अलावा पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भी क्लीन स्वीप करके दौरे का शानदार अंत करने में सफल रहा। भारत ने इससे पहले दो मैचों की युवा टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से जीत दर्ज की थी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख