ramcharitmanas
✕

श्रीलंका के कोच ने बल्लेजाजों पर ठीकरा फोड़ा

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (18:51 IST)
दाम्बुला। श्रीलंका के अंतरिम कोच निक पोथास ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत से मिली नौ विकेट की करारी हार के लिये टीम के बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया।
 
मेजबान टीम का स्कोर एक समय एक विकेट पर 139 रन था लेकिन इसके बाद उसने 77 रन के अंदर नौ विकेट गंवा दिये पूरी टीम महज 216 रन पर सिमट गई, जिसके बाद भारत ने कल महज 21.1 ओवर शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर दिया।
 
पोथास ने इस करारी शिकस्त के बाद कहा, ‘हमने 139 रन पर पहला विकेट खोया था। इसके बाद हमने 77 रन में नौ विकेट गंवा दिए। 19 ओवर के अंदर नौ विकेट गंवाना किसी भी भाषा में अस्वीकार्य है। हमें स्टाफ, खिलाड़ियों के तौर पर इसका संज्ञान लेना होगा और यही खेल का सच है।’ 
 
उन्होंने कहा ‍कि काफी बल्लेबाजों ने गलतियां की और वे खराब शॉट खेलकर आउट हो गए जिससे मध्यक्रम चरमरा गया और श्रीलंकाई टीम अच्छे स्कोर से वंचित रह गई।
 
पोथास ने कहा, ‘एक बार फिर आपको व्यक्तिगत खिलाड़ियों को देखना होगा। कोच के तौर पर हमारा काम उन्हें रणनीति समझाना है। इसके बाद खिलाड़ी का काम है कि वह अपनी काबिलियत के अनुसार, परिस्थितियों को आंककर और प्रतिद्वंद्वी टीम को समझकर क्या फैसला करता है।’ (भाषा) 
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख