dharma sangrah
✕

पाकिस्तान का दौरा करेंगी वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम

Updated: सोमवार, 21 अगस्त 2017 (18:22 IST)
कराची। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पाकिस्तान में वापसी करने के लिए तैयार हैं क्योंकि अब वेस्टइंडीज ने भी श्रीलंका के नक्शेकदमों पर चलते हुए नवंबर में लाहौर में टी20 मैचों में खेलने पर सहमति जता दी है।
 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आज श्रीलंका और वेस्टइंडीज टीमों के सितंबर के बाद दौरे की पुष्टि की, इसके अलावा लाहौर में विश्व एकादश टीम के खिलाफ टी20 मैच की सीरीज भी आयोजित होगी।
 
पीसीबी द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘क्रिकेट वेस्टइंडीज और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच चर्चा जोर शोर से आगे बढ़ रही है जिसके अनुसार वेस्टइंडीज टीम नवंबर के अंत में लाहौर में पाकिस्तान के साथ टी20 मैच खेलेगी।’ 
 
पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसकों को इससे नौ साल बाद पहली बार अपने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सत्र को देखने का मौका मिलेगा। श्रीलंकाई टीम क्रिकेट टीम की बस पर 2009 में हुए आतंकी हमले के बाद किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश ने यहां का दौरा नहीं किया है।
 
बयान के अनुसार दौरा आईसीसी विश्व एकादश टीम के पाकिस्तान दौरे पर निर्भर करेगा। पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मेरा उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पाकिस्तान में वापस लाना है और उम्मीद है कि हम अगले दो से तीन दिन में पूर्ण विश्व एकादश टीम की घोषणा कर सकेंगे।’ 
 
विश्व एकादश सीरीज पर चर्चा तब से चल रही है, जब इस साल मार्च में लाहौर में पीएसएल फाइनल का आयोजन किया गया था। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख