biodatamaker

एस्टन एगर को टी20 फाइनल में भी रन वर्षा की उम्मीद

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (19:34 IST)
वेलिंगटन। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एस्टन एगर ने सोमवार को कहा कि ईडन पार्क की बाउंड्री छोटी हैऔर ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को होने वाले त्रिकोणीय टी20 फाइनल में भी रन वर्षा होने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को आकलैंड में न्यूजीलैंड के 243 रन को पीछे छोड़कर इस प्रारूप में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का नया रिकॉर्ड बनाया।


इस मैच में कुल 32 छक्के लगे। ऑस्ट्रेलिया अब फाइनल में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। उसने राउंड रोबिन के अपने सभी मैच जीते और एगर ने कहा कि अब के प्रदर्शन से टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। एगर ने कहा, हमारे लिए अच्छा है कि रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने से हमारा मनोबल बढ़ा है। हम जानते हैं कि हम ऐसा कर सकते हैं।

एगर ने कहा, हमारे पास सही समय पर धमाकेदार पारियां खेलने के लिए सही खिलाड़ी हैं और हम फिर से एक और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। ईडन पार्क की पिच क्रिकेट की पारंपरिक अंडाकार पिच के विपरीत आयताकार है और ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने इसे ‘अनोखी’ पिच बताया। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख