Hanuman Chalisa

दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे पर शिकंजा कसा

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (11:09 IST)
पोर्ट एलिजाबेथ। एडेन मार्कराम के शतक के बाद मोर्ने मोर्कल की तूफानी गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने पहले 4 दिवसीय दिन-रात्रि क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। तीसरा टेस्ट खेल रहे मार्कराम ने अपना दूसरा शतक जड़ते हुए 125 रन की पारी खेली जिससे दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी 9 विकेट पर 309 रन बनाकर घोषित की।
 
मोर्ने मोर्कल (20 रन पर 3 विकेट) ने इसके बाद जिम्बाब्वे के शीर्ष क्रम को ध्वस्त करते हुए जिम्बाब्वे का स्कोर 30 रन पर 4 विकेट किया। दिन का खेल खत्म होने पर पदार्पण कर रहे रेयान बर्ल 15 जबकि काइल जार्विस 4 रन बनाकर खेल रहे थे।
 
मार्कराम और जिम्बाब्वे के कप्तान ग्रीम क्रेमर ने बाद में कहा कि दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद के खिलाफ बल्लेबाजों के लिए हालात काफी बदल गए थे। दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे सत्र में 58 रन पर 5 विकेट गंवाए जिससे दूधिया रोशनी के ढाई घंटे के सत्र में 88 रन पर 9 विकेट गिरे। जिम्बाब्वे की नजरें अब फालोऑन टालने पर टिकी होंगी जिसके लिए उसे दक्षिण अफ्रीका की बढ़त को 150 रन से कम करना होगा।
 
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जार्विस और पदार्पण कर रहे ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ मार्कराम ने सतर्क शुरुआत की। उन्होंने 104 गेंद में अर्द्धशतक पूरा किया और फिर खुलकर बल्लेबाजी करते हुए 175 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने 204 गेंदों की पारी में 14 चौके और 2 छक्के मारे।
 
टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे एबी डिविलियर्स ने 65 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। नियमित कप्तान के चोट से पूरी तरह नहीं उबरने के कारण डिविलियर्स इस मैच में कप्तानी कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख