• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sourav Ganguly
Written By
Last Modified: कोलकाता , बुधवार, 7 अक्टूबर 2015 (00:28 IST)

गांगुली 15 अक्‍टूबर को चुने जाएंगे कैब अध्यक्ष

गांगुली 15 अक्‍टूबर को चुने जाएंगे कैब अध्यक्ष - Sourav Ganguly
कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के लिए नामित सौरव गांगुली 15 अक्टूबर को इसकी विशेष आम बैठक (एसजीएम) में औपचारिक रूप से अध्यक्ष चुने जाएंगे। 
पूर्व भारतीय कप्तान ने सोमवार को कैब के संयुक्त सचिव पद से इस्तीफा देने की औपचारिकताएं पूरी कीं। आगामी एसजीएम में इस पद पर दिवंगत जगमोहन डालमिया के पुत्र अभिषेक डालमिया को चुना जाएगा। 
 
डालमिया का 20 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। कैब ने आज एजीएम के लिए सभी मान्यता प्राप्त 121 इकाइयों को अधिसूचना भेजी। (भाषा)