dipawali
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. six wickets in a over record

कमाल! छह गेंदों पर लिए छह विकेट

Cricket record six wickets in a over record
छह गेंदों पर छह छक्के वाले रिकॉर्ड हमने बनते देखे हैं। युवराज सिंह और हर्शल गिब्स जैसे बल्लेबजों के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के मारने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आपने कभी छह गेंदों पर छह विकेट के रिकॉर्ड के बारे में सुना है?

लगातार छह गेंदों पर छह विकेट हासिल करना किसी भी गेंदबाज के लिए किसी सपने से कम नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के एक गेंदबाज़ ने यह कारनाम कर दिखाया है। 
 
ऑस्ट्रेलिया में गोल्डन प्वाइंट क्रिकेट कल्ब के एलेड केरी ने अअपने एक ओवर में लगातार छड गेंदों पर छह विकेट चटकाकर यह कमाल कर दिया है। 
 
29 वर्षीय केरी ने विक्टोरिया में बॉलरेट क्रिकेट एसोसिएशन के टूर्नामेंट के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया। केरी ने विरोधी टीम बेलेरेट 40 रन पर ऑल आउट कर दिया।
ये भी पढ़ें
बॉस्केटबॉल मैच के दौरान बाहर निकल आईं खिलाड़ी की आंखें