ramcharitmanas
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Akil Mitchell, basketball player

बॉस्केटबॉल मैच के दौरान बाहर निकल आईं खिलाड़ी की आंखें

Akil Mitchell
नेशनल बॉस्केटबॉल लीग में मैच के दौरान ऐसा हादसा हुआ जिससे सभी हैरान हो गए।  बास्केटबॉल खिलाड़ी अकिल मिचेल की आंख खेल के दौरान बाहर निकल आई और वे दर्द से कराहते हुए ज़मीन पर गिर पड़े। प्रतिद्वंद्वी टीम के एक खिलाड़ी की उंगली गलती से अकिल मिचेल की बाईं आंख में लगी और उनकी आंख एकदम बाहर निकल आई। इस बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। 
किया ट्वीट जल्द लौटेंगे : खबरों के अनुसार मिचेल ने एक चैनल को बताया कि मैंने अपनी हथेली आंख पर रखी और मुझे लगा मेरी आंख मेरे चेहरे के बगल में है. मैं अभी भी इस आंख से देख पा रहा था। लेकिन फिर मुझे लगा कि आंख अपनी जगह पर नहीं है और मैं घबरा गया। 
 
जब मैं एंबुलेंस में था, मुझे दर्द की दवा दी गई। मुझे लगा कि मेरी आंख वापस अपनी जगह चली गई। मुझे बड़ा अजीब महसूस हुआ। 24 साल के मिचेल ने कहा कि उनके साथी खिलाड़ी घबरा गए और उन्होंने समझा कि उनकी आंख की रोशनी चली गई और उनका करियर भी खत्म हो गया।  मिचेल ने ट्विटर पर लिखा कि वो ठीक हैं और देख सकते हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे और जल्द ही खेलने लगेंगे।
ये भी पढ़ें
जापानी टे.टे. खिलाड़ी इंदौर का राजबाड़ा और लालबाग देखकर अभिभूत