dharma sangrah
✕

इमरूल को कंधा मारना महंगा पड़ गया, शेनोन गैब्रियल पर एक टेस्ट का प्रतिबंध

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (18:15 IST)
चटगांव। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनोन गैब्रियल को पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के इमरूल कायेस को कंधा मारना महंगा पड़ गया है। आईसीसी ने इसे गंभीरता से लिया और उन पर अगले टेस्ट मैच पर प्रतिबंध लगा दिया। अनुशासनात्मक कारणों से गैब्रियल के 24 महीने के भीतर उनके कुल 5 डिमेरिट अंक हो गए हैं। 
 
 
आईसीसी के अनुसार बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन इमरूल कायेस को कंधा मारने के कारण गैब्रियल पर दो डिमेरिट अंक लगाए गए। यह घटना टेस्ट के 8वें ओवर की है जब गेंद डालने के बाद गैब्रियल ने इमरूल को कंधा मारा।
 
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि अंपायरों की राय में शारीरिक संपर्क से बचा जा सकता था। गैब्रियल पर अप्रैल 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ जमैका टेस्ट के दौरान भी 3 डिमेरिट अंक लगाए गए थे। उस समय उस पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख