dharma sangrah
✕

शेन वॉर्न की तारीफ के बाद कश्मीर के 7 साल के स्पिनर ने मचाई इंटरनेट पर धूम

Updated: शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (22:37 IST)
श्रीनगर। महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न की प्रशंसा के बाद जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले के 7 वर्षीय लड़के की इंटरनेट पर धूम मची है। वार्न ने ट्वीट पर स्थानीय क्रिकेट मैच में खेलने वाले इस खिलाड़ी (अहमद) की स्पिन गेंदबाजी की प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया कि यह लाजवाब है। युवा खिलाड़ी, बहुत अच्छी गेंदबाजी की।
 
कश्मीर में एक वरिष्ठ पत्रकार ने टि्वटर पर साल के शुरू में एक स्थानीय मैच के दौरान इस लड़के की गेंदबाजी की वीडियो पोस्ट की थी, तो वार्न ने इस पर ट्वीट की। इस वीडियो को अभी तक 64,000 लोगों ने देख लिया है।
 
वार्न की प्रशंसा के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को फॉक्स क्रिकेट के लंच ब्रेक के दौरान इस लड़के की चर्चा हुई। फॉक्स क्रिकेट के इंस्टाग्राम पेज पर इस प्रसारण की वीडियो को 50,000 लोगों ने देखा है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख