dipawali
✕

अफरीदी का टी-20 लीग से संन्यास लेने का इरादा नहीं

Updated: शुक्रवार, 18 मई 2018 (18:27 IST)
कराची। घुटने की चोट से उबर रहे पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने का अभी कोई इरादा नहीं है। अफरीदी ने दुबई में अपने चिकित्सक से मशविरा करने के बाद ट्वीट किया कि उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए 2 से 3 सप्ताह विश्राम की सलाह दी गई है।
 
 
वे दुबई में पाकिस्तान सुपरलीग में कराची किंग्स की तरफ से खेलते हुए अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। इस वजह से वे प्लेऑफ मैचों में नहीं खेल पाए थे। अफरीदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि दुबई में अपने चिकित्सक को दिखाने के लिए गया था। घुटना अभी पूरी तरह से सही नहीं हुआ है। मुझे अभी 3-4 सप्ताह और चाहिए। उम्मीद है कि उसके बाद पूरी फिटनेस हासिल कर लूंगा। मेरे लिए दुआएं करते रहें।
 
पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर 38 वर्षीय अफरीदी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन उन्होंने विश्वभर के टी-20 लीग में खेलना जारी रखा है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख