Daily Horoscope
✕

लेग स्पिनर शादाब खान इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर

Updated: रविवार, 21 अप्रैल 2019 (23:30 IST)
कराची। पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान वायरस के कारण इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं।
 
पाकिस्तान विश्व कप की तैयारी के लिए इंग्लैंड में यह सीरीज खेलेगा। शादाब की बीमारी के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि शादाब को वायरस है और उन्हें इलाज तथा विश्राम की जरूरत है। इंग्लैंड सीरीज के लिए शादाब की जगह टीम में यासिर शाह को शामिल किया गया है।
 
शादाब पाकिस्तान की विश्व कप टीम का हिस्सा है और यदि शादाब विश्व कप के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो पाकिस्तान 23 मई तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की अनुमति के बिना टीम में परिवर्तन कर सकता है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख