1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Second ODI between South Africa and England canceled due to rain

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच बारिश से रद्द

South Africa
डर्बन। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच बारिश के कारण प्रभावित हो गया और बिना नतीजा निकले इसे रद्द करना पड़ा। 
 
इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। दक्षिण अफ्रीका ने 11.2 ओवर में 2 विकेट पर 71 रन बना लिए कि तभी बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। तमाम कोशिशों बावजूद मैच नहीं हो सका और अंत में यह मुकाबला बिना नतीजा निकले ही रद्द हो गया। 
 
इससे पहले सीरीज का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने जीता था। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला 9 फरवरी को खेला जाएगा।
अगला लेख
इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश ने डाला खलल