Hanuman Chalisa

पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद का सनसनीखेज खुलासा

शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 (14:38 IST)
कराची। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने एक सनसनीखेज खुलासे में कहा है कि उन्होंने दुबई में श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला के दौरान एक सटोरिए से मिली पेशकश ठुकराई और मामले की जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई के अधिकारियों को दी।
 
इस घटना से पाकिस्तान टीम प्रबंधन और भ्रष्टाचार निरोधक तथा सुरक्षा अधिकारी सकते में आ गए हैं, जो टीम के साथ यूएई में हैं। उन्हें लगा था कि बल्लेबाज शरजील खान और खालिद लतीफ पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंध लगने के बाद ऐसी घटनाओं पर रोक लग गई होगी।
 
पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि सरफराज के लिए सभी के मन में बहुत इज्जत है जिसने बतौर कप्तान और खिलाड़ी अपने साथियों के सामने उदाहरण पेश किया है कि खेलों में भ्रष्टाचार के प्रयासों पर कैसे रोक लगाई जाए?
 
उन्होंने कहा कि आईसीसी के नियमों के तहत खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता लेकिन सरफराज को पेशकश मिली थी जिसने तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पाकिस्तानी कप्तान को पेशकश देने वाला व्यक्ति दुबई में रहता है और समझा जाता है कि वह खिलाड़ियों का परिचित है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख