suvichar
✕

नेपाल की अदालत ने संदीप लामिछाने को बलात्कार के आरोपों से बरी किया

टी20 विश्व कप में चयन के लिए उपलब्ध

Written By WD Sports Desk
Updated: बुधवार, 15 मई 2024 (22:28 IST)
नेपाल के एक उच्च न्यायालय ने बुधवार को देश के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी और राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को बलात्कार के आरोपों से बरी कर दिया जिससे वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।

देश के क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।पाटन उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों के पैनल ने काठमांडू जिला न्यायालय द्वारा लामिछाने को सुनाई गई सजा को खारिज कर दिया।

तेइस वर्षीय लामिछाने को 2022 में बलात्कार का दोषी पाए जाने के बाद जिला अदालत ने आठ साल की सजा सुनाने के अलावा पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

नेपाल क्रिकेट संघ (सीएएन) के अध्यक्ष चतुर बहादुर चंद ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पाटन के माननीय उच्च न्यायालय ने लामिछाने को निर्दोष पाया है और घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से उनका निलंबन हटा दिया गया है।’’

लेग स्पिनर लामिछाने ने अब तक नेपाल के लिए 51 वनडे और 52 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम क्रमश: 112 और 98 विकेट हैं। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं।

लामिछाने के बरी होने का मतलब है कि वह आगामी टी20 विश्व कप में नेपाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपलब्ध होंगे। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख