Hanuman Chalisa
✕

समीर दिघे ने छोड़ा मुंबई का कोच पद

Updated: शुक्रवार, 8 जून 2018 (21:11 IST)
मुंबई। समीर दिघे ने मात्र एक सत्र बिताने के बाद ही मुंबई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है।
 
 
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने हाल ही में सभी कोचों और चयनकर्ताओं से उनके पद पर बने रहने की इच्छा के बारे में पूछा था। एमसीए के संयुक्त सचिव उन्मेश खानविलकर ने बताया कि दिघे ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना पद छोड़ने की इच्छा जताई थी।
 
पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिघे ने राष्ट्रीय टीम के साथ करियर में 6 टेस्ट और 23 वनडे खेले थे। दिघे को वर्ष 2016-17 सत्र के आखिरी में चन्द्रकांत पंडित की जगह मुंबई की टीम का कोच बनाया गया था। उनके मार्गदर्शन में मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
 
इसके अलावा मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के नॉकआउट में और विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन टीम को कोई खिताब नहीं मिला। एमसीए अधिकारी ने बताया कि दिघे की जगह जल्द ही नए कोच की तलाश की जाएगी। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख