dharma sangrah
✕

आईपीएल 11 : लोकेश राहुल की बल्लेबाजी ने अंतर पैदा किया

Updated: सोमवार, 7 मई 2018 (18:44 IST)
इंदौर। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कहा कि बड़ी साझेदारी नहीं निभा पाने तथा किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शुरू से लेकर आखिर तक क्रीज पर टिके रहने के कारण उनकी टीम को आईपीएल के इस महत्वपूर्ण मैच में हार झेलनी पड़ी।
 
 
राहुल ने यहां होलकर स्टेडियम में 54 गेंदों पर 84 रन की नाबाद पारी खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की 6 विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई। मोहाली के बाद इंदौर किंग्स इलेवन पंजाब का दूसरा घरेलू मैदान है।
 
बहुतुले ने मैच के बाद कहा कि राहुल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। उनका विकेट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण था। अगर उन्हें जल्दी आउट कर दिया जाता, तो हम संभवत: मैच जीतने की स्थिति में होते। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की हार के लिए बड़ी साझेदारियों के अभाव को भी जिम्मेदार ठहराया।
 
बहुतुले ने कहा कि हमारे सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (39 गेंदों पर 51 रन) अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उनके साथ अन्य बल्लेबाजों की कुछ अच्छी भागीदारियों की जरूरत थी। लेकिन 11वें और 16वें ओवर के बीच हमारे 5 विकेट गिर गए।
 
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मजबूत स्कोर खड़ा करने के लिए हमें कुछ बड़ी साझेदारियों के साथ 20-30 रन ज्यादा बनाने चाहिए थे। इस बीच, किंग्स इलेवन पंजाब के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने अपने साथी खिलाड़ी राहुल की पारी की जमकर तारीफ की। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख