shradh paksha
✕

सचिन ने भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2017 (16:18 IST)
मुंबई। भारत और श्रीलंका के बीच दांबुला में शुरू हो रही एकदिवसीय सीरीज से पहले  दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भारतीय  टीम को सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हैं। 
 
रिकॉर्डों के बादशाह सचिन ने कहा कि उनकी शुभकामनाएं हमेशा भारतीय क्रिकेट टीम के  साथ होती हैं और अगर टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं भी होता है तो भी वे  उसका समर्थन जारी रखते हैं। 
 
सचिन ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं हमेशा टीम के साथ होती हैं, फिर चाहे यह पुरुष टीम  हो या महिला। मैं हमेशा टीम का समर्थन करता हूं, चाहे उसका प्रदर्शन कैसा भी हो। मैं  उम्मीद करता हूं कि आप लोग मेरे साथ हो। 
 
टेस्ट श्रृंखला में 3-0 की शानदार जीत के बाद विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय  टीम श्रीलंका के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख