Hanuman Chalisa

तेंदुलकर ने खुद पर आधारित डिजिटल गेम किया लॉन्च

गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (21:51 IST)
बेंगलुरु। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आज यहां एक डिजिटल गेम को जारी किया, जिसमें वह खुद भूमिका अदा कर रहे और प्रशंसक उनके सफर को अनुभव कर सकेंगे।


डिजिटल एंटरटेनमेंट और गेमिंग कंपनी जेटसिंथेएस ने ‘सचिन सागा क्रिकेट चैम्पियंस’ नाम के इस गेम को तैयार किया है। सचिन ने कहा कि इस गेम का मकसद प्रशंसकों को एक मंच पर साथ लाना है, जिससे वे ‘मेरे सफर का अनुभव कर सके’।

उन्होंने कहा वह अपने खाली समय में पार्लर में वीडियो गेम खेलते थे। सचिन ने कहा, ‘यॉर्कशायर के साथ 1992 में मेरे अनुबंध और 2003 के विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका में मैं टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ वीडियो पार्लर में गेम खेलता था। घर में भी मैं ऐसे गेम खेलता हूं और इसमें अब मेरा बेटा भी साथ देता है। मुझे ये अच्छा लगता है। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख