Hanuman Chalisa
✕

आज तक समझ नहीं आया कि सचिन को आउट क्यों नहीं दिया गया था : अजमल

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (12:54 IST)
कराची। 5 साल से अधिक बीत गए लेकिन पाकिस्तान के शीर्ष ऑफ स्पिनर सईद अजमल को आज तक समझ में नहीं आया कि विश्व कप 2011 के सेमीफाइनल में अंपायरों ने सचिन तेंदुलकर को उनकी गेंद पर नॉट आउट कैसे करार दिया था? 40 बरस के अजमल ने बुधवार को क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
 
मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में तेंदुलकर ने 85 रन बनाए थे। अजमल ने उन्हें आउट किया था। अजमल ने कहा कि मैं आश्वस्त था कि वे पगबाधा आउट थे लेकिन आज तक मुझे समझ में नहीं आया कि अंपायरों ने उन्हें आउट क्यों नहीं दिया? उन्होंने स्वीकार किया कि भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना आसान नहीं था।
 
उन्होंने कहा कि तेंदुलकर एंड कंपनी को गेंदबाजी करना हमेशा कौशल और क्षमता का परीक्षण होता था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख