Dhanteras
✕

रोहित ने की शमी की तारीफ, बोले- रिवर्स स्विंग में हासिल कर ली महारत

Updated: रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (19:13 IST)
विशाखापत्तनम। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लगता है कि मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) का रिवर्स स्विंग (Reverse swing) कला में महारत हासिल करना भारत के लिए धीमी पिचों पर बड़ा फायदेमंद साबित हो रहा है।

शमी ने टेस्ट मैच में पांचवीं बार 5 विकेट हासिल किए, जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 203 रन से आसानी से मात दी। रोहित ने पारी का आगाज करते हुए पदार्पण टेस्ट में दोनों पारियों में शतक जड़े। उन्होंने कहा, हमने उसे इस तरह की परिस्थितियों में आज ही गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा, बल्कि पहले भी देखा है।

उन्होंने कहा, मुझे अब भी याद है जब कोलकाता में 2013 में हमने एक साथ पदार्पण किया था तो पिच हालांकि बिलकुल इस जैसी नहीं थी लेकिन चौथे और पांचवें दिन, पिच थोड़ी धीमी हो गई थी। उन्होंने कहा, इन पिचों में कैसे गेंदबाजी की जाए। जब वे जान जाते हैं कि कुछ मदद मिलेगी तो वे रिवर्स स्विंग हासिल कर लेते हैं।
ALSO READ: मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी, पहली बार मारा विकेटों का 'पंजा'
रोहित को लगता है कि रिवर्स स्विंग को डालना इतना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा, जब गेंद रिवर्स हो रही होती है तब गेंदबाजी करना आसान नहीं होता। आपको सही क्षेत्र में गेंद डालनी होती है, सुनिश्चित करना होता है कि गेंद ऑफ-स्टंप की ओर ही हो और यह मिडिल-स्टंप पर हिट करे। उन्‍होंने अब इस कला में महारत हासिल कर ली है, वे पुरानी गेंद से भी रिवर्स स्विंग हासिल कर लेते हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख