Hanuman Chalisa
✕

हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बोले, मैं निराश हूं, हम जीत सकते थे

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (00:44 IST)
हेमिल्टन। न्यूजीलैंड के हाथों 1-2 से ट्वंटी-20 सीरीज गंवाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को कहा कि वे इस हार से थोड़े निराश हैं जबकि टीम इंडिया इस मैच को जीत सकती थी।
 
हेमिल्टन के सेडन पार्क मैदान में खेले गए सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड ने 4 रनों से हरा दिया। मैच के बाद कप्तान रोहित ने कहा कि अपनी पारी को मैं अंत तक नहीं ले जा सका और हमें मैच में हार का सामना करना और इससे मुझे थोड़ी निराशा हुई है। ट्वंटी-20 में 210 रनों से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता लेकिन हम फिर भी अंत तक मैच में बने रहे।
 
उन्होंने मेजबान टीम की तारीफ करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड ने शुरू से मैच को अपने कब्जे में रखा। उसकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और वे इस जीत के काबिल थे। हमने वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन हमारे खिलाड़ी इस बात से खासे निराश हैं कि हम वैसा प्रदर्शन ट्वंटी-20 में जारी नहीं रख पाए। इस सीरीज में हमें काफी कुछ सीखने को मिला है और हमें अपने खेल में काफी सुधार करना है। हालांकि हम इस सीरीज में जीत हासिल करने के बाद घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलते तो यह हमारे लिए बेहतर होता, लेकिन अफसोस हम ऐसा नहीं कर पाए। 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख