Daily Horoscope
✕

टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा ने Lockdown के बाद की पहली आउटडोर ट्रेनिंग

Updated: गुरुवार, 25 जून 2020 (23:23 IST)
मुंबई। टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) गुरुवार को मैदान पर उतरे और कोविड-19 लॉकडाउन के बाद अपनी पहली आउटडोर ट्रेनिंग की।
 
रोहित ने अपना अंतिम प्रतिस्पर्धी क्रिकेट न्यूजीलैंड में टी20 श्रृंखला के दौरान खेला था और फिर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए थे। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘पार्क में वापसी करना अच्छा रहा, कुछ ट्रेनिंग की, काफी लंबे समय बाद खुद को अच्छा महसूस किया।’
 
हालांकि पोस्ट से यह पता नहीं चल सका कि उन्होंने किस मैदान पर ट्रेनिंग की। टीम के अन्य साथी खिलाड़ियों की तरह रोहित भी कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए 25 मार्च को लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद से अपने घर पर ही हैं।
 
टेस्ट टीम के उनके साथी चेतेश्वर पुजारा ने हाल में राजकोट में नेट पर बल्लेबाजी अभ्यास शुरू किया। तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पिछले महीने ट्रेनिंग शुरू करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे, उन्होंने पालघर जिले में बोइसर में नेट पर गेंदबाजी की थी।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख