biodatamaker
✕

अच्छे रिकॉर्ड के बाद भी रोहित शर्मा को है इस बात का मलाल

Updated: सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (11:51 IST)
कटक। शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा का मानना है कि वर्ष 2019 में वे अपनी बल्लेबाजी को बेहतर समझ पाए हैं लेकिन वनडे विश्व कप नहीं जीत पाने का उन्हें एकमात्र मलाल है।
ALSO READ: 2019 का साल रोहित शर्मा के नाम, विराट को पीछे छोड़कर बना डाले कई रिकॉर्ड
भारतीय उपकप्तान ने इस साल विभिन्न प्रारूपों को मिलाकर 10 शतक समेत 2,442 रन बनाकर श्रीलंका के सनत जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में पारी की शुरुआत की।
ALSO READ: धोनी के बराबर हुई रोहित शर्मा की सैलेरी, जानिए 'माही' को मिलते हैं कितने करोड़ रुपए?
उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 'मैन ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार जीतने के बाद कहा कि यह साल बहुत अच्छा रहा। विश्व कप जीतते तो और बेहतर होता लेकिन पूरे साल टीम के रूप में हर प्रारूप में हम अच्छा खेले।
 
उन्होंने कहा कि मैं अपनी बल्लेबाजी का पूरा मजा ले रहा हूं और यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। अभी आने वाला साल काफी रोमांचक है।
ALSO READ: विराट कोहली, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर तोड़ सकते है मेरा यह रिकॉर्ड : ब्रायन लारा
विश्व कप में 5 शतक और 1 दोहरा शतक जमा चुके रोहित ने कहा कि अब मैं अपनी बल्लेबाजी को बखूबी समझ रहा हूं। मैं अपनी सीमाओं को ध्यान में रखकर खेलना चाहता हूं। रणनीति पर अमल करना सबसे अहम है।
 
उन्होंने स्वीकार किया कि आगे चुनौतियां हैं लेकिन कहा कि टीम को जीत का यकीन है। उन्होंने कहा कि लाल गेंद के प्रारूप में भी चुनौतियां थीं लेकिन हम लगातार जीतकर तालिका में शीर्ष पर बने रहना चाहते हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख