Hanuman Chalisa
✕

Asia Cup से पहले NCA पहुंचे पंत, दमदार वापसी के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2023 (19:27 IST)
Rishabh Pant Injury Update चोट से उभरने और रिहैबिलिटेशन के लिए यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में मौजूद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एशिया कप से पहले भारतीय टीम के ट्रेनिंग शिविर में पहुंचे।
 
पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में चोटिल हुए पंत चोटों से उबर रहे हैं लेकिन अभी उनकी वापसी की कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है।
 
सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में 25 साल के पंत को मैदान में प्रवेश करते हुए कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और शारदुल ठाकुर (Shardul Thakur) से मिलते समय मुस्कुराते हुए और फिर मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
 
हाल ही में इस विस्फोटक बल्लेबाज को स्वतंत्रता दिवस के दौरान यहां एक मनोरंजक कार्यक्रम में बल्लेबाजी करते देखा गया था।दुर्घटना में सबसे अधिक चोट पंत के घुटनों पर लगी।
 
बीसीसीआई ने टीम के ट्रेनिंग शिविर का एक अन्य वीडियो भी साझा किया। भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका के लिए रवाना होगी।
भारत एशिया कप के अपने पहले मैच में दो सितंबर को पाल्लेकल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल (KL Rahul) नहीं खेलेंगे।
 
राहुल एनसीए में ही रहेंगे और उनके सुपर चार चरण के लिए टीम से जुड़ने की संभावना है। उनके टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर फैसला चार सितंबर को किए जाने की संभावना है जिस दिन भारत नेपाल के खिलाफ एशिया कप का अपना दूसरा मैच खेलेगा।
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख