सम्बंधित जानकारी
- हर मैच में पत्ता काट रहे हैं कोहली, पहले पंत का अब सूर्यकुमार का
- दूसरा वनडे: इंग्लैंड ने टॉस जीता,फील्डिंग का फैसला किया
- आईपीएल 2021 में श्रेयस की जगह कौन बनेगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान?
- कंधे की चोट से परेशान श्रेयस अय्यर ने किया ट्वीट, 'मैं वापस आऊंगा'
- दूसरा वनडे: सूर्यकुमार के डेब्यू पर सबकी नजर, इन खिलाड़ियों को भी मिल सकता है मौका
ऋषभ पंत ने 1 साल बाद जड़ा अर्धशतक, कैपिटल्स के कप्तान बनने के बेहद करीब
ऋषभ पंत के लिए यह साल बहुत ही अच्छा जा रहा है। चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह आज कप्तान विराट कोहली ने ऋषभ पंत को टीम में खिलाया और उन्होंने 28 गेंदो में अर्धशतक जड़कर अपने 50 रन पूरे कर लिए।
ऋषभ पंत ने 1 साल बाद अर्धशतक जमाया है। आखिरी बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जमाया था जब टीम भारत दौरे पर आयी थी। पंत और राहुल की 64 गेंदो में 90 रनों की साझेदारी बड़े स्कोर की ओर ले जा रही है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 43 ओवर में 3 विकेट खोकर 248 रन बना लिए थे और केएल राहुल ने भी अपना शतक बना लिया था।
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि आज श्रेयस अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव का चयन होगा लेकिन कप्तान ने ऋषभ पंत का चयन किया और यह नतीजा सही साबित हुआ। पंत ने 40 गेंदो में 77 रनों की पारी खेली जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
यही नहीं पंत ने न केवल भारतीय बल्लेबाजी क्रम में श्रेयस अय्यर को तो रिप्लेस कर ही दिया है बल्कि अब आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मिलने की संभावना भी प्रबल हो गई है । हालांकि फ्रैंचाइजी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं ही की लेकिन उनके फैंस ट्विटर पर मान रहे हैं कि अब दिल्ली दूर नहीं। देखे कुछ ट्वीट्स
#DelhiCapitals
— Myra (@the_indianstuff) March 26, 2021
Rishabh Pant For IPL: pic.twitter.com/wDI64mVWZp
#DelhiCapitals #RishabhPant#IPL2021
Rishabh pant after knowing that I'm going to lead Delhi Capitals pic.twitter.com/ibVUiYf4v7
— Rohit Jeet Choudhary (@BeingRohitJeet) March 26, 2021
Umpire Virender Sharma before match#INDvsENG_2021 #2ndODI #RishabhPant pic.twitter.com/TiUVH02SPz
— Sonu Sehgal (@ssehgal8586) March 26, 2021
Rishabh Pant to Umpire: #RishabhPant #INDvEND pic.twitter.com/OSibcpPcUn
— karan (@lostkarn) March 26, 2021
Umpire Virender sharma given Rishabh Pant out twice and both of the decision was overturned by Rishabh Pant using DRS
Meanwhile Pant to Umpire - #RishabhPant #ENGvIND #INDvENG pic.twitter.com/4GRuBYpNZc
— Shivani Shukla (@iShivani_Shukla) March 26, 2021
ऋषभ पंत ने आज जो तेज तर्रार पारी खेली है वह 75 से 99 रनों की किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे तेज पारी है। पंत की स्ट्राइक रेट इस पारी में 192.5 की थी जबकि साल 2013 में विराट कोहली ने ऐसी ही एक पारी 192.3 की स्ट्राइक रेट से खेली थी।
यही नहीं इस साल कुल छक्कों की लिस्ट में ( सभी फॉर्मेट) वह नंबर 1 के स्थान पर काबिज हैं। पंत ने साल 2021 में 24 छक्के जड़े हैं। नंबर दो पर न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल हैं जिन्होंने 20 छक्के जड़े हैं। (वेबदुनिया डेस्क)
